Ads (728x90)

Pages

प्रोग्रामिंग भाषा क्‍या है - What Is Programming Language in Hindi


प्रोग्राम क्या है?

प्रोग्रामिंग लैंग्वेज निर्देशों (instructions) का एक विशेष सेट होता है। जिसे हम प्रोग्राम कहते हैं जो कंप्यूटर पर कुछ कार्य करने या किसी प्रोब्लम के समाधान के लिए प्रयोग होता है। कंप्यूटर किसी प्रोग्रामिंग लैंग्वेज द्वारा बनाये प्रोग्राम के निर्देशों को एक्सीक्यूट या निष्पादित करता है ताकि वो एक सही उत्तर या रिजल्ट दे सके।

आसान भाषा में कहें तो प्रोग्राम एक कंप्यूटर के लिए दिया गया निर्देशों (Instructions) का एक विशिष्ट सेट है जिसे कंप्यूटर एक-एक करके एक्सीक्यूट या निष्पादित (चलाना) करता है। एक लाइन में लिखे निर्देशों के अनुसार फिर दूसरी लाइन पर आता है इसी तरह पुरे प्रोग्राम को चलाता है।

प्रोग्रामिंग भाषा क्‍या है?

जिस तरह हर देश व राज्य की अपनी-अपनी अलग अलग भाषा होती हैं जिसके कारण लोग एक दूसरे की बातो को आपस में समझ पाते है| ठीक उसी प्रकार कंप्यूटर की भी अपनी भाषा होती है जिसे कंप्यूटर समझ सकता है उसी भाषा के आधार पर वह गणनाएं करता है और परिणाम देता है। कंप्यूटर के लिए उपयोग होने वाली इसी भाषा को प्रोग्रामिंग भाषा कहते हैं। प्रोग्रामिंग भाषा का उपयोग हम कंप्यूटर से बात करने के लिए करते है।

प्रोग्रामिंग भाषा (programming language) कंप्यूटर में उपयोग होने वाली एक भाषा होती है, जिसका प्रयोग कंप्यूटर एक्सपर्ट द्वारा अपने प्रोग्राम को लिखने के लिए किया जाता हैं।प्रोग्रामिंग भाषाओं का प्रयोग कार्यालय के रोजाना के कार्यों को सुचारू रूप से चलाने के लिए व्यवस्थित तरीके से करने के लिए किया जाता हैं ताकि हम उनकी सहायता से अपनी रोजमर्रा के कार्यों को आसानी से निपटा सकें। वैसे तो हमारा कंप्यूटर हमारी बनायीं हुई भाषा नहीं समझ पाता और हम कंप्यूटर की भाषा को नहीं समझ पाते परन्तु हमारे कंप्यूटर के इंजिनियरों ने कुछ ऐसी तकनीक का इस्तेमाल किया है जिससे की हम बड़ी आसानी से इस भाषा का प्रयोग कर पाते है और कंप्यूटर से बातचीत कर लेते हैं। इसी तकनीक का नाम ही प्रोग्रामिंग कहलाता है। इसकी पूरी डिटेल जानने के लिए हमारे पार्ट-2 को अवश्य पढ़ें।

अलग-अलग आधार पर इनका अलग-अलग वर्गीकरण किया जाता है।

  • निम्न स्तरीय भाषा (Low Level Language)
  • a. मशीन भाषा (Machine Language)

    b. असेम्बली भाषा (Assembly Language)

  • उच्च स्तरीय भाषा (High Level Language)

उपरोक्त में से ही कुछ भाषाओँ के उदाहरण हैं :- बेसिक, सी, सी++, जावा इत्यादि। इन सभी के बारे में हम आगे आने वाली पोस्ट में जानेंगे।




एक टिप्पणी भेजें