Ads (728x90)

Pages

कंप्यूटर नेटवर्क की भाषा में दो या दो से अधिक कंप्यूटर को आपस में जोड़ना नेटवर्क कहलाता है। परन्तु इन कंप्यूटरस को आपस में जोड़ने का क्या तरीका होगा, किस तरह से उन्हें आपस में जोड़ा जाये ताकि समय, मुद्रा बचे और आसानी से किसी भी समस्या का हल ढूंडा जा सके। कंप्यूटर को आपस में जोड़ने के लिए हम जिन भी तकनीक का प्रयोग करेंगे उसमें काफी तरह की शब्दावली का प्रयोग किया जाता है जिस हम बड़ी ही आसान भाषा में समझेंगे। .

शब्दावली
1. नोड (Node) शब्द कंप्यूटर के लिए ही प्रयोग किया जाता है।
2. वर्कस्टेशन (Workstation) शब्द किसी कंप्यूटर के लिए प्रयोग किया जाता है जब वह नेटवर्क में हो जिससे उस कंप्यूटर की कार्य क्षमता सामान्य कंप्यूटर से भी बढ़ जाती है इसलिए उसे वर्कस्टेशन कह दिया जाता है।

टोपोलॉजी किसी भी नेटवर्क की आकृति को कहा जाता है| जिसमें हमारे नेटवर्क के विभिन्न नोड यानि कंप्यूटर किस प्रकार एक दुसरे से जुड़ेंगे तथा कैसे एक दुसरे के साथ कम्युनिकेशन या बातचीत स्थापित करेंगे उस नेटवर्क को टोपोलॉजी ही निर्धारित करता है।

नेटवर्क टोपोलॉजी सामान्यत: निम्न प्रकार की होती है:-

  1. बस टोपोलॉजी (Bus Topology)
  2. रिंग टोपोलॉजी (Ring Topology)
  3. स्टार टोपोलॉजी (Star Topology)
  4. मेश टोपोलॉजी (Mesh Topology)
  5. ट्री टोपोलॉजी (Tree Topology)
  6. हाइब्रिड टोपोलॉजी (Hybrid Topology)

बस टोपोलॉजी (Bus Topology)

बस टोपोलॉजी में एक ही तार से सभी कम्प्यूटरों को एक ही तार से जोड़ दिया जाता है| तार के प्रारम्भ में तथ अंत में एक डिवाइस लगा होता है जिसे टर्मिनेटर कहते है | जो डाटा को लेन लेजाने के लिए संकेतों से नियंत्रण करता है।

लाभ या फायदे

  • बस नेटवर्क स्थापित करना और विस्तार करना आसान है।
  • इसमें स्टार व अन्य नेटवर्क की तुलना में कम केबल लगती है।
  • बस टोपोलॉजी की लागत बहुत कम है।
  • रैखिक (Linear) बस नेटवर्क का उपयोग ज्यादातर छोटे नेटवर्क में किया जाता है।

हानि या नुकसान

  • एक कम्प्यूटर के ख़राब होने से सारा डाटा संचार रुक जाता है।
  • समय के साथ रखरखाव लागत अधिक हो सकती है।
  • बस नेटवर्क की दक्षता नए नोड जुड़ने पर कम हो जाती है।
  • यह भारी यातायात वाले नेटवर्क के लिए उपयुक्त नहीं है।
  • सुरक्षा बहुत कम है क्योंकि सभी कंप्यूटर स्रोत से भेजे गये सिग्नल प्राप्त करते हैं।

रिंग टोपोलॉजी (Ring Topology)

इसमें सभी कम्प्यूटर एक गोलाकार आकृति में लगे होते है। सभी कंप्यूटर के पास एक जैसे अधिकार होते हैं कोई बड़ा या छोटा कंप्यूटर नहीं होता। इसका आकार रिंग की भांति होता है इसलिए इसे रिंग टोपोलॉजी कहते हैं। डाटा एक कम्प्यूटर से किसी दुसरे कम्प्यूटर में भेजने पर उसके मध्य के अन्य कंप्यूटरो में से होकर गुजरता है उनको यह निर्धारित करना होता है कि भेजा गया डाटा उनके लिए है या नही | यदि यह डाटा उसके लिए नही है तो वह डाटा को अन्य कम्प्यूटर में आगे पास कर देते है |

लाभ या फायदे

  • सभी कंप्यूटर अपने आप में सम्पूर्ण होते है कोई किसी को कण्ट्रोल नही कर रहा है।
  • एक ही दिशा में सभी डेटा प्रवाह करता है तो कुछ सोचना ही नहीं पड़ेगा पैकेट टकराव होने की संभावना न के बराबर होगी।
  • डेटा उच्च गति पर वर्कस्टेशन के बीच ट्रान्सफर हो जाता है।
  • एक लाइन होने के कारण खर्च कम आता है।

हानि या नुकसान

  • एक दुसरे पर निर्भरता
  • एक कंप्यूटर ख़राब होने पर बाकि कंप्यूटर के साथ संचार रुक जायेगा।
  • डाटा लक्ष्य तक पहुँचने के लिए सभी कंप्यूटर से होकर जायेगा जब तक लक्ष्य तक पहुँच न जाये चाहे चाहे डाटा दुसरे कंप्यूटर से सम्बंधित हो या न हो।
  • कम प्रचलित है।

स्टार टोपोलॉजी (Star Topology)

स्टार टोपोलॉजी सबसे ज्यादा उपयोग होने वाला नेटवर्क है इसमें हर नोड एक केंद्रीय नेटवर्क डिवाइस से जोड़ता है, जैसे हब, स्विच, या कंप्यूटर। केंद्रीय नेटवर्क डिवाइस एक सर्वर के रूप में कार्य करता है और बाकि कंप्यूटरस क्लाइंट के रूप कार्य करते हैं।

लाभ या फायदे

  • केंद्रीय कंप्यूटर, हब, या स्विच के उपयोग के माध्यम से नेटवर्क का केंद्रीकृत प्रबंधन।
  • नेटवर्क में दूसरे कंप्यूटर को जोड़ना आसान है।
  • यदि नेटवर्क पर एक कंप्यूटर ख़राब हो जाता है, तो बाकी नेटवर्क सामान्य रूप से कार्य करना जारी रखता है।
  • यह नेटवर्क अधिकतम उपयोग में लिया जाता है।

हानि या नुकसान

  • स्विच या राउटर काफी महंगे डिवाइस हैं। जिससे लगत बढ़ जाती है।
  • केंद्रीय नेटवर्क डिवाइस (स्विच या राउटर या हब) नेटवर्क में कंप्यूटरों की संख्या को निर्धारित करता है। अगर उसकी क्षमता से ज्यादा कंप्यूटर जोड़ने हैं तो और एक डिवाइस खरीदना पड़ता है।
  • अगर केंद्रीय कंप्यूटर, हब, या स्विच विफल हो जाता है, तो पूरा नेटवर्क और सभी कंप्यूटर नेटवर्क से डिस्कनेक्ट हो जाते हैं।

मेश टोपोलॉजी (Mesh Topology)

मेश टोपोलॉजी में प्रत्येक कंप्यूटर नेटवर्क के अन्य सभी कंप्यूटरों से जुड़ा होता है | सारे कंप्यूटर एक दूसरे से जुड़े रहते हैं इसलिए सूचनाओं का आदान प्रदान करने के लिए किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ता।
इस नेटवर्क में कनेक्शन की संख्या की गणना सूत्र का उपयोग करके की जा सकती है ( n नेटवर्क में कंप्यूटर की संख्या है): n (n-1) / 2 )

लाभ या फायदे

  • प्रत्येक कनेक्शन अपना डेटा लोड ले सकता है।
  • यह मजबूत है।
  • खराबी का आसानी से पता चल जाता है।
  • सुरक्षा और गोपनीयता प्रदान करता है।

हानि या नुकसान

  • स्थापना करना मुश्किल है यदि कंप्यूटर अधिक हो जाते है।
  • पूरी तरह कनेक्टेड मेष टोपोलॉजी के मामले में केबल की लागत अधिक है और सबसे ज्यादा है।
  • थोक तारों की आवश्यकता है और तारों का जाल सा बन जाता है।

ट्री टोपोलॉजी (Tree Topology)

ट्री टोपोलॉजी एक विशेष प्रकार की संरचना होती है जिसमें कई जुड़े तत्व एक ट्री की शाखाओं की तरह व्यवस्थित होते हैं। ट्री टोपोलॉजी एक प्राकृतिक पैरेंट-चाइल्ड पदानुक्रम बनाते हैं। कंप्यूटर नेटवर्क में एक ट्री टोपोलॉजी को स्टार-बस टोपोलॉजी के रूप में भी जाना जाता है। इसमें स्टार टोपोलॉजी की तरह एक मैंन कंप्यूटर होता है और बस टोपोलॉजी की तरह सारे कंप्यूटर एक ही केबल से जुड़े होते हैं|

लाभ या फायदे

  • नेटवर्क को बढ़ाना आसान है क्योंकि चाइल्ड के निचे भी कंप्यूटर को जोड़ना आसान है।

हानि या नुकसान

  • विशाल केबलिंग की आवश्यकता है
  • एक कंप्यूटर या नोड के ख़राब होने पर सभी चाइल्ड नोड का नेटवर्क भी काम नहीं कर पाटा है।
  • रखरखाव बहुत ज्यादा चाहिए है।

हाइब्रिड टोपोलॉजी (Hybrid Topology)

एक टोपोलॉजी जो बस टोपोलॉजी, रिंग टोपोलॉजी, ट्री टोपोलॉजी, स्टार टोपोलॉजी और मैश टोपोलॉजी में से किसी भी दो या अधिक अन्य नेटवर्क टोपोलॉजी का उपयोग करती है। इस मिली जुली टोपोलॉजी को हाइब्रिड टोपोलॉजी कहंगे। इस टोपोलॉजी को अपनी आवश्यकता अनुसार उपयोग में लगा जा सकता है और लाभ और हानियाँ भी उपयोग करने वाली टोपोलॉजी पर निर्भर करता है।



एक टिप्पणी भेजें