Ads (728x90)

Pages

कंप्यूटर क्या है? - What is Computer in Hindi?

कंप्यूटर में बारे में पढ़ने वालों के मन में काफी तरह के प्रश्न मन में आते हैं कि कंप्यूटर क्या है यह कैसे काम करता है तो आइए जानते हैं इस अद्भुत मशीन कंप्यूटर के बारे में।

कंप्यूटर क्या है (परिभाषा) | कंप्यूटर किसे कहते हैं?

कंप्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या मशीन है जो डेटा को इनपुट के रूप में लेता है, इसे प्रोसेस (डाटा पर जो काम करना है वो काम करता है ) करता है और आउटपुट (प्रोसेस करने पर जो परिणाम आता है) प्रदान करता है।

कंप्यूटर की फुल फॉर्म | Computer Full Form

  • C = Common
  • O = Operating
  • M = Machine
  • P = Particularly
  • U = Used for
  • T = Trade
  • E = Educational and
  • R = Research
  • कंप्यूटर की उत्पत्ति और उनके कार्य

    कंप्यूटर एक लैटिन शब्द "Compute" से लिया गया है जिसका अर्थ है "गणना करना", "गिनना या गिनती करना ", "योग या जोड़ करना" या "एक साथ सोचना" इत्यादि। इसलिए, अधिक सटीक रूप से कंप्यूटर शब्द का अर्थ होता है "गणना करने वाला उपकरण"। कंप्यूटर को कुछ स्पेशल कार्य करवाने के लिए प्रोग्राम किया जाता है, जिसमें निर्देशों का एक सेट होता है और जिसका मकसद बहुत तेज़ गति से परिणाम उत्पन्न करता है।

    कंप्यूटर का अविष्कार किसने किया

    कंप्यूटर का अविष्कार चार्ल्स बैबेज ने किया इन्हे मॉडर्न कंप्यूटर का जनक भी कहा जाता है।

    कंप्यूटर काम कैसे करता है?

    अगर हमें किसी से काम करवाना होता है तो हमें उसे पहले वो काम बताना पड़ता है फिर वो हमें काम करके देता है। इसी तरह से कंप्यूटर से भी कोई काम करवाना होता है तो हमें कंप्यूटर को काम बताना पड़ता है कंप्यूटर की भाषा में इसे इनपुट (Input) देना कहते हैं। परन्तु कंप्यूटर तो एक मशीन है उसे हम कैसे बताएँगे तो इसका माध्यम है इनपुट डिवाइस (Input Device) कंप्यूटर हमारी इनपुट (यानी हमारे दिए हुए काम को) को प्रोसेस (Process) करता है (यानि उस पर काम करता है) फिर रिजल्ट को हमें आउटपुट डिवाइस (Output Device) के माध्यम से वापिस कर देता है।

    एक बात और समझने वाली है की कंप्यूटर का अपना कोई दिमाग नहीं होता जो भी कार्य (Process या Processing) कंप्यूटर करता है उसके लिए उसे पहले (प्रोग्राम के माध्यम से) बताना पड़ता है जिसे हम सॉफ्टवेयर या प्रोग्राम भी कह देते हैं। इसी प्रोग्राम या सॉफ्टवेयर की सहायता से कंप्यूटर हमारे कार्य को कर पाने में सक्षम होता है अगर हमारे प्रोग्राम में कोई गलती है तो कंप्यूटर भी गलत आउटपुट हमें देगा इसलिए कार्य सही करवाने के लिए प्रोग्राम या सॉफ्टवेयर का सही होना अनिवार्य है कंप्यूटर केवल कार्य को अपने आप (Automatic as per program) और तेज गति (Fast Speed) से करने में सक्षम है परन्तु उसका अपना कोई दिमाग नहीं है।


    एक टिप्पणी भेजें