Ads (728x90)

Pages

फ्लोचार्ट क्या होता है - What is Flowchart in Hindi?

फ्लोचार्ट क्या होता है?

जैसा की हम अपनी पुरानी पोस्ट्स में भी पढ़ चुके हैं कि किसी भी कार्य को कंप्यूटर से करवाने के लिए हमें कंप्यूटर को इंस्ट्रक्शन या आदेश देने होते हैं जिसके बाद कंप्यूटर हमें उस आदेश के अनुसार कार्य करता है और इसी आदेश को हम प्रोग्राम या सॉफ्टवेयर कहते हैं तो क्या आप जानते हैं की प्रोग्राम या सॉफ्टवेयर बनाने से पहले उसे कौन कौन सी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है अगर नहीं तो यह पोस्ट पढ़ते रहिये।

फ्लोचार्ट क्यों बनाये जाते हैं ?

किसी भी प्रोग्राम को लिखने से पहले एल्गोरिथ्म लिखना पड़ता है अगर आप एल्गोरिथ्म के बारे में नहीं जानते तो आप हमारी पोस्ट "एल्गोरिथ्म क्या होता है" को जरूर पढ़ ले और सही तरह से एल्गोरिथ्म लिखने पर उसे फ्लोचार्ट का यानि डिज़ाइन का रूप दे दिया जाता है ताकि आसानी से उसे समझा जा सके हालाँकि आजकल ज्यादातर प्रोग्रामर अलग अलग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हैं और कुछ सीधे ही प्रोग्राम लिख देते हैं।

संक्षेप में कहे तो फ्लोचार्ट एल्गोरिथ्म का ही चित्रित रूप है जिसे समझना आसान होता है।

फ्लोचार्ट काम कैसे करता है?

फ्लोचार्ट में कुछ चिन्ह (Symbol) का प्रयोग किया जाता है और जिनका प्रयोग करके एक एक स्टेप में अलग अलग कार्य करवाते हुए आसानी से अपना कार्य पूर्ण करने का फ्लोचार्ट बना सकते हैं। तो आइए जानते है फ्लोचार्ट (Flowchart) के चिन्ह (Symbols) क्या होते है। और इनका क्या-क्या काम होता है।

1. Start/End

  • इस Symbol का प्रयोग फ्लोचार्ट में किसी भी फ्लोचार्ट को शुरू करने और बंद करने के लिए किया जाता है। शुरू करने के लिए Start तथा खत्म करने के लिए End का प्रयोग किया जाता है।
  • 2. Input/Output

  • किसी डाटा को प्राप्त करने (Input) और रिजल्ट को दर्शाने (Output) के लिए इस चिन्ह (Symbol) का प्रयोग किया जाता है।
  • 3. Process

  • किसी भी तरह की कैलकुलेशन या कार्य (Processing) करने के लिए इस चिन्ह का प्रयोग करेंगे।
  • 4. Decision

  • इसे Diamond Box भी कहते हैं इसका प्रयोग तब किया जाता है जब हमें निर्णय लेने के लिए दो में से किसी एक का चुनाव करना होता है उदाहरण के तोर पर अगर 60 % से ऊपर नंबर आने पर 1st Division मानी जाएगी और कम आने पर पास माना जायेगा।
  • 5. Direction/Arrow

  • फ्लोचार्ट किस दिशा में जा रहा है। इसका पता लगाने के लिए हम इस चिन्ह का प्रयोग करते है। अगर हमें यह देखना है की डाटा किस दिशा में जायेगा तो इस चिन्ह का प्रयोग करेंगे।
  • 6.Connector

  • इस चिन्ह का प्रयोग फ्लोचार्ट में एक हिस्से को दूसरे हिस्से से जोड़ने के लिए किया जाता है।
  • इसके साथ ही और भी कुछ चिन्ह उपयोग होते हैं परन्तु ज्यादातर उपरोक्त चिन्ह सबसे ज्यादा उपयोग किये जाते हैं

    फ्लोचार्ट के फायदे
  • प्रोग्रामर का पूरा ध्यान समस्या के समाधान के लॉजिक पर होता है।
  • प्रोग्रामिंग के ज्ञान की आवश्यकता नहीं होती।
  • चिन्हो के द्वारा फ्लो को समझना आसान होता है।
  • डिज़ाइन करने का अच्छा तरीका है।
  • फ्लोचार्ट की हानियाँ
  • फ्लोचार्ट बनाने में समय ज्यादा लगता है।
  • बड़े प्रोजेक्ट में फ्लोचार्ट बनाने के लिए अलग से कर्मचारियों की नियुक्ति और उनका खर्च बढ़ना।
  • किसी भी बदलाव की स्तिथि में पूरा फ्लोचार्ट दोबारा बनाने में उतना ही समय लगना।

  • एक टिप्पणी भेजें