Ads (728x90)

Pages

पृथ्वी की दो गतियां हैं: घूर्णन और परिक्रमण

घूर्णन (Rotation) को दैनिक गति भी कहते हैं जबकि परिक्रमण (Revolution) को वार्षिक गति कहते हैं।





उपरोक्त दोनों फोटो के माध्यम से आप समझ सकते हैं की पृथ्वी की घूर्णन गति से किस प्रकार हर चौबीस घंटे में दिन और रात बनते हैं।

घूर्णन (Rotation)

पृथ्वी अपने अक्ष पर पश्चिम से पूरब की ओर घूमती रहती है जिसे पृथ्वी की दैनिक गति कहते हैं। एक घूर्णन पूरा करने में पृथ्वी 23 घंटे, 56 मिनट और 4.09 सेकेंड का समय लेती है। पृथ्वी की दैनिक गति की वजह से ही दिन और रात होते हैं। पृथ्वी अपने अक्ष पर पश्चिम से पूरब की ओर 1670 किमी प्रतिघंटा की चाल से चक्कर लगाती है।



परिक्रमण (Revolution)

पृथ्वी सूर्य के चारों ओर परिक्रमा करती है जिसे वार्षिक गति कहते हैं। और पृथ्वी लगभग 365 दिन में अपनी यह परिक्रमा पूर्ण करती है इसे परिक्रमण कहते हैं। और इसे वार्षिक गति भी कहते हैं। इसी गति की वजह से वर्ष बनते हैं। पृथ्वी को सूर्य की एक परिक्रमा करने में लगे समय को सौर वर्ष कहा जाता है। पृथ्वी सूर्य की एक परिक्रमा करने में 365 दिन 6 घंटे 48 मिनट और 45.51 सेकेंड का समय लेती है। पृथ्वी की वार्षिक गति की वजह से ही मौसम बदलते हैं। पृथ्वी 30 kilometer per second की गति से सूर्य के चारों ओर घूमती है।


हालाँकि उपरोक्त वीडियो में पृथ्वी की घूर्णन गति दिखाई गयी है इस वीडियो में दूर के दृश्य से आप पृथ्वी की घूर्णन गति के माध्यम से समझ सकते हैं की दिन और रात बनाते बनाते पृथ्वी धीरे-धीरे सूरज के चारो तरफ 365 दिन में एक चक्कर पूरा कर लेती है जिसे पृथ्वी की परिक्रमण गति कहते हैं।


ध्यान देने योग्य बातें
  • परिक्रमा करना अर्थात सूर्य के चारो और घूमना।
  • घूर्णन की गति और परिक्रमण की गति दोनों अलग अलग होती है।

  • एक टिप्पणी भेजें