Ads (728x90)

Pages

ग्रह क्या है?

ग्रह सूर्य की परिक्रमा करने वाले पिंड हैं। सूर्य से ही निकले हुए भाग हैं ये सूर्य के प्रकाश से ही प्रकाशित होते हैं और सूर्य से ही ऊष्मा प्राप्त करते हैं।

हमारे सौरमंडल में कितने ग्रह है?

हमारे सौरमंडल में कुल 8 ग्रह है। सबसे पहले तो हम सभी अपने सप्ताह के सभी दिनों के नाम तो जानते ही हैं इन्ही की सहायता से यह ट्रिक बनायीं गयी है इन ग्रहों को याद करने की बहुत ही आसान ट्रिक है चलिए सीखते हैं।

इस ट्रिक को समझने से पहले आप इस बात का ध्यान जरूर दे की हम जिस भी ग्रह से शुरुआत करेंगे वह सप्ताह का एक दिन का नाम होगा उसके बाद एक दिन का गैप दिया जायेगा।

  • सबसे पहले तो बुधवार से से शुरू करते हैं
  • पहले ग्रह हुआ बुध ग्रह
  • इसके बाद हम एक दिन का गैप लेंगे जैसे वीरवार (इस वार को बृहस्पति भी कहते हैं ) का गैप
  • दूसरे नंबर पर फिर शुक्रवार ग्रह आएगा
  • फिर एक दिन का गैप
  • तीसरे नंबर पर रविवार आएगा तो इस दिन छुट्टी होती है और यही पृथ्वी ग्रह आएगा
  • फिर एक दिन का गैप
  • चौथे नंबर पर मंगल ग्रह (सोमवार के बाद)
  • फिर एक दिन का गैप
  • पांचवे नंबर पर बृहस्पति ग्रह है
  • फिर एक दिन का गैप
  • छटे नंबर पर शनि गृह
  • अब लास्ट के दो गृह यार करने बहुत ही आसान है
  • सातवां ग्रह अरुण ग्रह
  • आठवां ग्रह वरुण ग्रह
  • (ये दोनों ग्रह बोलने में एक जैसे ही लगते हैं)

    आसान भाषा में कहें तो बुध (वीरवार छोड़ दे), शुक्र (शनि छोड़ दे), रविवार की जगह पृथ्वी (सोमवार को छोड़ दे), मंगल ग्रह (बुध छोड़ दे), बृहस्पति ग्रह (शुक्र ग्रह छोड़ दे), शनि ग्रह और लास्ट में अरुण और वरुण ग्रह

    शायद उपरोक्त ट्रिक सिखने के बाद दोबारा कभी भी आप ग्रहों को नहीं भूलोगे।


    एक टिप्पणी भेजें