Ads (728x90)

Pages

महाद्वीप क्या होते हैं।

पृथ्वी का एक बड़ा भूभाग जो समुंदर से अलग हो महाद्वीप कहलाता है पूरी पृथ्वी पर सात महाद्वीप है जिनको अलग तरह से विभाजित किया जाता है हम इन महाद्वीपों को याद करने के लिए क्षेत्रफल के अनुसार चर्चा करेंगे।

1. एशिया

2. अफ्रीका

3. उत्तरी अमेरिका

4. दक्षिण अमेरिका

5. अंटार्कटिका

6. यूरोप

7. ऑस्ट्रेलिया

जैसा कि हम देख रहे हैं सबसे बड़ा महाद्वीप जो है पहले नंबर पर एशिया है जो छेत्रफल के मुकाबले बाकी सभी महाद्वीपों से बड़ा है दूसरे नंबर पर अफ्रीका आता है तीसरे नंबर उत्तरी अमेरिका आता है इसे याद करने के लिए उ से आप याद रख सकते हैं 3 नंबर पर आता है चौथे नंबर पर दक्षिण अमेरिका आता है इसे याद रखने के लिए तीसरे नंबर पर आई उत्तरी अमेरिका से याद रखा जा सकता है क्योंकि उतरी अमेरिका और दक्षिण अमेरिका दोनों महाद्वीप साथ साथ ही है पांचवें नंबर पर अंटार्टिका आता है छठे नंबर पर यूरोप और सातवें नंबर पर ऑस्ट्रेलिया आता है।

अब महाद्वीपों पर प्रश्न कौन-कौन से आ सकते हैं।

क्षेत्रफल के मुकाबले सबसे बड़ा महाद्वीप कौन सा है?

उत्तर: एशिया

क्षेत्रफल के मुकाबले सबसे छोटा महाद्वीप कौन सा है?

उत्तर: ऑस्ट्रेलिया

क्षेत्रफल का दूसरा सबसे छोटा महाद्वीप कौन सा है?

उत्तर: यूरोप

क्षेत्र के मुकाबले दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप कौन सा है?

उत्तर: अफ्रीका


एक टिप्पणी भेजें