Ads (728x90)

Pages

हैकर कैसे बने या हैकर बनने के लिए क्या आवश्यकता है।

इस पोस्ट को पढ़ने से पहले हम आपको यह सलाह अवश्य देना चाहते हैं की अगर आप हैकिंग सीखना चाहते है तो आपका मकसद किसी को नुक्सान पहुँचाना कतई नहीं होना चाहिए और न ही कोई ऐसा कार्य होना चाहिए जिससे किसी की भावना को ठेस पहुंचे इस पोस्ट के माध्यम से आप हैकिंग करना नहीं सीखोगे परन्तु आप इसके लिए एक रास्ता आप समझ सकते हैं की कंप्यूटर में ऐसा क्या सीखना चाहिए जिससे आपको हैकिंग आसानी से आ सकती है।

1. कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान होना।

हैकिंग सीखने के लिए कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान होना बहुत आवश्यक है। कंप्यूटर में इंटरनेट चलाने से लेकर कंप्यूटर को ऑपरेट करने जैसे DOS के बारे में जानकारी होना। कंप्यूटर की प्रोसेस कैसे काम करती हैं कंप्यूटर में फाइल कैसे एक्सेक्यूटे होती है रजिस्ट्री क्या होती है सर्विस क्या होती है बैकग्राउंड प्रोसेस क्या होता है बूटिंग क्या होती है इत्यादि। ये सब चीजे पता होने के बाद ही आगे का रास्ता बनता है हैकर बनने के लिए।

2. प्रोग्रामिंग लैंग्वेज का ज्ञान होना।

कंप्यूटर एक मशीन है और इसकी भी एक भाषा होती है जिसे मशीन भाषा कहते हैं अगर आप मशीन भाषा, असेंबली भाषा या हाई लेवल लैंग्वेज के बारे में नहीं जानते तो आप हमारी निम्न पोस्ट को पढ़ सकते हैं।

  • मशीन लैंग्वेज क्या होती है
  • असेंबली लैंग्वेज क्या होती है
  • हाई लेवल लैंग्वेज क्या होती है
  • असेम्बलर क्या होता है
  • कम्पाइलर क्या होता है
  • इंटरप्रेटर क्या होता है
  • अगर आप उपरोक्त के बारे में जान चुके है तो आप समझ ही चुके होंगे की इनके माध्यम से हम कंप्यूटर को आदेश दे सकते हैं और अपना काम करवा सकते हैं तो प्रोग्रामिंग लैंग्वेज हैकिंग के लिए बहुत ही सहायक होती है।

    3. ऑपरेटिंग सिस्टम का ज्ञान होना चाहिए।

    आप अगर कंप्यूटर चलाते हैं तो आपके कंप्यूटर में कोई न कोई ऑपरेटिंग सिस्टम तो अवश्य होगा जैसे विंडोज लिनक्स इत्यादि हालाँकि ज्यादातर लोग विंडोज उपयोग करते हैं तो इन ऑपरेटिंग सिस्टम के बारे में भी ज्ञान होना आवश्यक है की ये कैसे काम करते हैं तभी कंप्यूटर को सही से आदेश देने में सहायता मिलेगी सभी प्रोग्रामिंग लैंग्वेज भी इन्ही ऑपरेटिंग सिस्टम पर ही कार्य करती हैं।

    4. कंप्यूटर नेटवर्किंग का ज्ञान होना।

    एक कंप्यूटर को दूसरे कंप्यूटर से जोड़ने के लिए नेटवर्किंग का ज्ञान होना आवश्यक होता है नेटवर्किंग के माध्यम से ही हम इंटरनेट चला पाते हैं क्योंकि किसी दूर स्थान पर पड़े कंप्यूटर का उपयोग करने के लिए उस कंप्यूटर से जुड़ना जरुरी होता है जिसके लिए नेटवर्किंग बहुत अहम रोल निभाती है। नेटवर्किंग कैसे काम करती है यह जानना बहुत जरुरी हो जाता है क्योंकि इसी के माध्यम से कंप्यूटर आपस में जुड़ पाते हैं।

    5. डेटाबेस का ज्ञान होना।

    कंप्यूटर में हम जो कुछ भी स्टोर करके रखते हैं वो कही न कही जाकर तो सेव होता ही होगा तो जितने भी सॉफ्टवेयर काम करते हैं उन सबके पीछे डाटा सेव करने के लिए डेटाबेस होता है जिसे डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम के द्वारा मैनेज किया जाता है तो आपको डेटाबेस और डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम दोनों की जानकारी होनी आवश्यक है।

    6. ट्रेनिंग के माध्यम से

    अगर आपने उपरोक्त के बारे में जानकारी ले ली है तो आप किसी अच्छे इंस्टिट्यूट में हैकिंग का कोर्स करेंगे तो आपको किसी भी तरह की परेशानी नहीं आएगी और अगर आप ज्यादा रिसर्च करते हैं तो हो सकता है की बिना कोचिंग इंस्टिट्यूट के भी काफी हद तक आप हैकिंग सिख पाएंगे। परन्तु इसके लिए काफी समय और मेहनत लगती हैं हालाँकि जो प्रोफेशनल कोचिंग इंस्टिट्यूट होते हैं वह सब कुछ बताते हैं जो आगे आने वाले समय में हमें और आगे बढ़ने में हमारी सहायता करते हैं।


    एक टिप्पणी भेजें