Ads (728x90)

Pages

डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम क्या है - What is DBMS in Hindi

डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम को समझने से पहले आपको डेटाबेस के बारे में जानना होगा इसके लिए आप हमारी पोस्ट "डेटाबेस क्या होता है" पढ़ सकते हैं।

डेटाबेस काफी सारी इनफार्मेशन को एक संगठित तरीके से रखने को कहते हैं।

डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम काफी सारी इनफार्मेशन को एक जगह सिस्टेमेटिक तरीके से गठन करके रखने वाले सॉफ्टवेयर को कहते हैं ताकि कभी भी डाटा की जरुरत पड़ने पर डाटा को आसानी से निकाला जा सके साधारण भाषा में समझे तो डेटाबेस को प्रबंधित (Manage) करने के लिए जिस सॉफ्टवेयर का उपयोग किया जाता है, उसे डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम कहा जाता है।

डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम (DBMS) के कार्य

  • डाटा को डेटाबेस मॉडल के अनुसार बनाना।
  • डाटा को फीड करके डेटाबेस फाइल में रखना।
  • किसी डाटा के मांगे जाने पर उसे निकाल कर देना।
  • बदलाव का निवेदन आने पर डाटा में बदलाव करना।
  • पहले से बताये गए प्रतिबंध का पालन करना।
  • डेटाबेस नियंत्रण करना।
  • आसान भाषा में समझे तो जो भी सॉफ्टवेयर हम आम जीवन में उपयोग करते है सभी सॉफ्टवेयर में जो भी डाटा हम देख पाते हैं वो डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम के माध्यम से ही आता है। उदाहरण के तौर पर किसी टिकट की बुकिंग से लेकर कैंसिल करने तक या उड़ान भरने तक साडी सुचना डेटाबेस के अंदर ही जमा होती है जिसे किसी भी समय आसानी से डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम के माध्यम से उपयोग किया जा सकता है। इसी तरह से कॉलेज के डेटाबेस में किसी स्टूडेंट की जन्मतिथि में बदलाव करना, नया दाखिला करना, कॉलेज में चल रही गतिविधियों की समय समय पर जानकारी एकत्रित करना इत्यादि सारे कार्य डेटाबेस में जमा कर सकते हैं और बाद में उपयोग के लिए निकाले जा सकते हैं।

    DBMS के फायदे

  • डाटा एक जगह स्टोर हो जाता है।
  • डाटा में बदलाव पर एक ही जगह बदलने से सभी जगह अपने आप बदला हुआ डाटा ही मिलेगा।
  • कुछ भी ढूंढ़ने में आसान है।
  • कार्य करने की गति बहुत फ़ास्ट हो जाती है।
  • सुरक्षा के लिहाज से यूजर के अनुसार प्रतिबन्ध भी लगाए जा सकते हैं।
  • Types of DBMS

  • Relation Database Management System (सबसे ज्यादा उपयोग होने वाला DBMS)
  • Heirarchical Database Management System
  • Network Database Management System
  • Object Oriented Database Management System
  • बाजार में चलने वाले DBMS सॉफ्टवेयर

  • MYSQL
  • SQL Server
  • MS Access
  • Object Oriented Database
  • Foxpro
  • DB2

  • एक टिप्पणी भेजें